Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एमबी डीएवी विद्यालय लोहरदगा में अर्थ दिवस पर हुई प्रतियोगिता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एमबी डीएवी विद्यालय लोहरदगा में अर्थ दिवस पर हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। एमबी डीएवी विद्यालय, लोहरदगा में माननीय प्राचार्य श्री जी पी झा के तत्वावधान में पृथ्वी दिवस पर सीसीए प्रभारी शिक्षक अश्विन कुमार पात्रों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया।

हमारी पृथ्वी एक मात्र ऐसा ग्रह है जहां जीवन संभव है। धरती पर जीवन को बनाये रखने के लिए प्राकृतिक संसाधनों का पृथ्वी पर बने रहना अति आवश्यक है। धरती पर मनुष्य की स्वार्थ पूर्णता, आधुनिकता तथा औद्योगिकरण की होड तथा लापरवाही के कारण प्रकृति का संतुलन बिगड़ता जा रहा है। सर्वप्रथम इस समस्या की ओर सभी का ध्यान केंद्रित करने वाले यूएसए के गेलाॅर्ड नेल्सन थे। 

उन्हीं के जन्म दिवस के अवसर पर पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। प्राकृतिक धरोहर तथा प्राकृतिक संतुलन के विचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में कक्षा एलकेजी से द्वितीय तक के बच्चों के मध्य पौधों तथा पेड़ों का रूप धारण कर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसका शीर्षक धरती माता का बचाव था। 

इस प्रतियोगिता में कक्षा एलकेजी मेंअनुराज कुंडू, अलीशवा अहमद, दिव्यांश कुमार, समृद्धि कुमारी, विवान राज, कक्षा यूकेजी में 
अथर्व कृत, अलिका अम्बर, कश्वि कुमारी, निधि कुमारी, काव्या तरुशि तथा कक्षा प्रथम में शिवाय सिंह, शिवांश शर्मा, प्रयांस वर्मा, अनुश्री लकड़ा, आराधना केरकेट्टा, आरोही वर्मा, आकंछा कच्छप, कृश गुप्ता, वैशनवी  कुमारी, काव्या गोयल, कक्षा द्वितीय में हेमांगी नाग, विशेष प्रकाश, मान्या राज, नव्या तरुषी, कोमल कुमारी, अनन्या कुमारी, प्रिंस कुमार, अयांश गुप्ता, अनुपम राज, हर्षित राज, प्रिंसेस भव्या सिंह, मास्टर यश कुमार साहू, मास्टर रीत कुमार आदि ने प्रथम स्थान अर्जित किया।

 इस प्रतियोगिता में शिक्षक अश्विन पात्रो, संगीता मित्तल, सोमिता दास, रजनी प्रसाद व श्वेता कुमारी ने निर्णायक की भूमिका निभायी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,028