Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : एलजी ट्रक आनर एसोसिएशन की बैठक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : एलजी ट्रक आनर एसोसिएशन की बैठक
विज्ञापन
  • कुजाम और चिरोडीह माइंस में लोडिंग कार्य और कांटा अनिश्चितकालीन के लिए रहेगा बंद : एसोसिएशन

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की  बैठक पतराटोली में रविवार को हुई। बैठक में चर्चा  की गयी कि कंपनी अपने तय किये गये वादे से मुकर रही है। इसके विरोध में कुजाम और चिरोडीह माइंस में जो कांटा जाम किया गया है। वह कांटा जाम अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगा। 

लोडिंग कार्य भी 24 अप्रैल से अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगा। इसके अलावा कंपनी अगर 26 अप्रैल तक एसोसिएशन की मांगों को नहीं मानती है तो उसके बाद अमतिपानी और विमरला के ट्रकों का परिचालन भी ठप कर दिया जायेगा, जिसकी सारी जवाबदेही कंपनी की होगी। एसोसिएशन कंपनी से कुजाम और चिरोडीह माइंस में सामान ट्रिप की मांग कर रहा है। कंपनी अपने वादे के मुताबिक पीछे हट रही है।

बैठक में मुख्य रूप से लोहरदगा गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह उपाध्यक्ष अभय सिंह, रहमत अंसारी, मोहम्मद गुड्डू, राजेश शर्मा, जत्रु मुंडा, बरज सिंह, इनामुल अंसारी, मुंतजीर आलम, तारीक खान, इरशाद खान, मोहम्मद मुन्ना, सुनील साहू, तारकेश्वर महतो, मोनू शराफ, गंगा प्रसाद, मोहम्मद तसलीम, मोहम्मद जसीम, संजीव शर्मा, राम आशीष साहनी, खुर्शीद अंसारी, शकील अंसारी मोहम्मद बबलू, मोहम्मद अमानुल्लाह, बासुदेव महतो, कृष्णा महतो, साजिद खान रिजवान खलीफा रफीक अंसारी जीतू सिंह सहित अन्य अधिकारी  मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,716