कई नेशनल मैच खेलने का है अनुभव
टीम एबीएन, कोडरमा। पानी टंकी रोड निवासी स्व. नंदलाल साव के पुत्र सुनील गुप्ता को शतरंज खेल में महारत हासिल है। इन्होंने अब तक कई नेशनल मैच खेलकर जिले का मान बढ़ाया है। वे पिछले 30 साल से शतरंज खेलते आ रहे हैं। जिला स्तर से शुरू कर यूनिवर्सिटी, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना चुके हैं।
सुनील गुप्ता ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2000 में विनोबा भावे यूनिवर्सिटी, 2017 में राज्य और 22 जून 2022 नेशनल स्तर पर शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। सुनील गुप्ता को राष्ट्रीय स्तर के भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों के साथ भी शतरंज खेलने का अनुभव प्राप्त है। सुनील ने कोलकाता में नाईट ओपन इंटरनेशनल फीडे रेटिन चेस्ट टूर्नामेंट 26 से 31 दिसंबर 2022 में खेला है।
सुनील गुप्ता ने बताया कि जीवन एक शतरंज की खेल की तरह है जिसमे उठाये गये कदम को पीछे नही ले सकते लेकिन अगले कदम बेहतर उठा सकते हैं। जिले के सभी स्कूलों से अनुरोध है कि अपने स्कूल में पांच बोर्ड शतरंज खेलने के लिए उपलब्ध करायें।जिसे बच्चे शतरंज का खेल खेल सके, जो भी टीचर को सतरंज का खेल खेलने आता है तो उसे अपना खेल को देखिये ओर बच्चे को प्रेरित करे खेलने के लिए।