Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

वाईबीएन पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
वाईबीएन पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। वाईबीएन पब्लिक स्कूल सेक्टर-1, धुर्वा में दिनांक 21.04.2023, शुक्रवार को देर रात तक वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक (हटिया) श्री नवीन जयसवाल जी उपस्थित थे और विशिष्ट अतिथि के रूप में वरीय पत्रकार श्री विजयामूर्ति जी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक, शिक्षक, छात्र और अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल के प्रबंधन कमेटी के निचले दर्जे के बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने और उनके सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने की सराहना की। उन्होंने कहा- वाईबीएन समूह शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग छवि बनाने जा रहा है। साथ ही उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की भी कामना की। 

विशिष्ट अतिथि ने बच्चों को मार्गदर्शन देने के साथ-साथ लगातार परिश्रम करने पर सफलता जरूर मिलेगी इसका भरोसा दिलाया। साथ ही शिक्षा से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में भी विभिन्न जानकारियां दी।

स्कूल की स्थापना 2019 के धुर्वा क्षेत्र में आर्थिक स्थिति से कमजोर बच्चों का अध्ययन में प्रोत्साहित करने हेतु किया गया। वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों के कौशल को विकसित करने में अहम भूमिका निभाता है। वार्षिकोत्सव में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम विद्यार्थियों के जीवन को सरल और मधुर बनाता है। विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे राजस्थानी नृत्य, पंजाबी नृत्य, मराठी नृत्य आदि दर्शकों का मन मोह लिया।

वाईबीएन का विश्वविद्यालय, अस्पताल तथा अन्य स्कूल अनेक-अनेक स्थानों पर सुचारु रुप से चलाये जा रहे हैं। भविष्य में अनेक क्षेत्रों में विद्यालय तथा अन्य सामाजिक कार्य में संलग्न कार्य कुशलता वाले कार्यालय के स्थापना पर विचार विमर्श किया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन के कुलाधिपति श्री राम जी यादव, प्रबंधन कमेटी के अन्य सदस्य एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ चांदनी नाथ ने पुरस्कार वितरण कर बच्चों का हौसला बढ़ाया। प्रधानाध्यापिका के नेतृत्व में विद्यालय विकास की ओर अग्रसर है। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में वहां उपस्थित सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं तथा अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम की इंचार्ज संध्या झा, निधि, ज्योति कुमारी एवं अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,351