Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सरायकेला : टेम्पो पलटने से एक बच्ची की मौत, दो घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सरायकेला : टेम्पो पलटने से एक बच्ची की मौत, दो घायल
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला। सरायकेला-टाटा मार्ग पर गौरांगडीह के समीप शनिवार को टेम्पो पलटने से उसमें सवार दस वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हैं। घायल बच्चियों का सरायकेला सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, आदित्यपुर निवासी टेम्पो चालक जर्मन गोडसोरा अपनी पत्नी, तीन पुत्री और पड़ोस की रहने वाली उसकी बेटी की सहेली को लेकर चाईबासा के गिधीबासा अपने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान शनिवार शाम को अचानक आई तेज आंधी के कारण गौरांगड़ीह के समीप टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गई।

 दुर्घटना में उसकी दो बेटी 10 वर्षीय अंजु गोडसोरा और 12 वर्षीय अंजना गोडसोरा तथा पड़ोस की रहने वाली उसके बेटी की सहेली 12 वर्षीय नागी गागराई गंभीर रूप से घायल हो गयी। स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अंजु गोडसोरा को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,054