Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धुर्वा थाने में गिरी पेड़ की डाली, बाल-बाल बचे भाजपा समर्थक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धुर्वा थाने में गिरी पेड़ की डाली, बाल-बाल बचे भाजपा समर्थक
विज्ञापन
  • धुर्वा थाने में पेड़ की डाली टूटने पर भाजपा समर्थक ने कसा तंज 
  • इसमें बाइक और ट्रक क्षतिग्रस्त हो गये 

टीम एबीएन, रांची। धुर्वा थाना के पास शनिवार (22 अप्रैल) को बड़ा हादसा टल गया। सुनवाई को लेकर बीजेपी नेता दीपक प्रकाश के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ थाने के आसपास जमी थी। इसी बीच थाने के बाहर यूकेलिप्टस पेड़ की डाली टूटकर गिर गई। गनीमत रही उस समय वहां कोई नहीं था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि इससे यहां खड़े ट्रक और बाइक जरूर क्षतिग्रस्त हो गये। 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाये आरोप : भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर पिछले दिनों हुई कार्रवाई मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश अपने समर्थकों के साथ धुर्वा थाना परिसर में थे। इस दौरान थाने के पास लगे यूकेलिप्टस के पेड़ की डाली टूटने से हादसा हो गया। इस दौरान एक पत्रकार की बाइक और एक ट्रक को नुकसान पहुंचा। इसी को लेकर भाजपा समर्थक ने चुटीले अंदाज में कहा ये हेमंत का किया धरा है। 

ईद की छुट्टी के बाद भी थी भीड़ : ईद और अन्य बड़े त्योहारों अमूमन थाने में कम भीड़-भाड़ होती है, अगर अन्य दिनों की तुलना में देखें तो। ऐसे में पेड़ की डाली टूटने से गंभीर हादसा हो सकता था। यहां बीजेपी समर्थकों ने कहा कि हेमंत सरकार के कारण ही आज ईद की छुट्टी में भी थाने के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शी ने क्या कहा : भाजपा समर्थक प्रत्यक्षदर्शी धनंजय कुमार सिंह कहते हैं कि जिस तरह से पेड़ की डाली गिरी है उस समय अगर कोई पेड़ के नीचे कोई रहता तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने बताया इसमें किसी की जान भी जा सकती थी।

विज्ञापन