- भाकपा (माले) लिब्रेशन गरीबों का सच्चा साथी : महेश सिंह
टीम एबीएन, लोहरदगा। स्थापना काल से ही भाकपा (माले ) लिब्रेशन गरीबों का सच्चा साथी था। आज भी है और भविष्य में भी रहेगा उक्त बातें महेश कुमार सिंह ने माले लिब्रेशन के 54 वें स्थापना दिवस पर आयोजित संकल्प सभा के दौरान कही। इससे पूर्व पार्टी का झंडोत्तोलन विश्वनाथ गुप्ता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ चारू मजूमदार सहित सभी संस्थापक नेताओं तथा मार्क्सवाद के महान शिक्षक पहली समाजवादी क्रांति के रचनाकार लेनिन के जन्मदिन पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया तथा उनके क्रान्तिकारी विरासत को प्रत्येक ब्रांच में आगे बढ़ाने तथा विस्तार करने का संकल्प लिया गया।
आज के अमृत वर्ष में केंद्र सरकार द्वारा आम जन जीवन के बीच साम्प्रदायिक जहर का विस्तार करने व अडाणी-अंबानी का भंडार भरने तथा गरीबों को मंहगाई, बेरोजगारी का संत्रास झेलने को मजबूर करने की कार्रवाई को समाप्त करन हेतु जमकर लोहा लेने एवं उनके बाँटो और राज करो तथा मोदी-अडानी के गठजोड़ का पोल खोलने का भी संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का समापन लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ। शहीदों के सपनों का भारत बनाओ। भाकपा माले को मजबूत करो। फासीवाद विरोधी एकता का व्यापक निर्माण करो। भाकपा माले जिन्दाबाद आदि नारे के साथ किया गया। कार्यक्रम निगनी पंचायत ब्रांच में तथा जिला कमेटी के तत्वावधान में सहकारिता भवन के पास किया गया।
स्थापना दिवस सह संकल्प समारोह में महेश कुमार सिंह, विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता, मनु ठाकुर, सुखदेव भगत, रेयाज अहमद, पारस नाथ महतो, एम जेड आलम, हजारी उरांव, दिलमोहन साहू, देवेंद्र लाल दास, बीगा साहू,मुन्ना उरांव, अशोक उरांव, मुनका साहू,मारो उरांव, बालगोविंद उरांव आदि शामिल थे।