- 304 मरीजों का हुआ बीपी व सुगर की जांच
- डीडीसी ने लिया पिपराडीह रेलवे स्टेशन पहुंच स्वास्थ्य कार्यक्रम का जायजा
टीम एबीएन, कोडरमा। जिला प्रशासन कोडरमा व इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन के सौजन्य से पिपराडीह रेलवे स्टेशन में 230वें लाइफ लाइन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट के तहत नि: शुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम का जिलेवासियों को फायदा मिल रहा है। जिले के दूरदराज क्षेत्रों से लोग आकर अपना ईलाज करवा रहे हैं।
दिनांक 21.04.2023 को काफी संख्या में लोग आकर अपना दांत का ईलाज करवा रहे हैं। दिनांक 21.04.20023 को 333 लोगों ने अपने दांत की समस्यायों को लेकर ईलाज करवाया। जिसमें 304 लोगों का बीपी और सुगर जांच की गयी। 3
8 मरीजों का स्केलिंग, 18 लोगों का रेस्टोरेशन किया गया और 51 मरीजों का एक्सट्रैक्शन किया गया। उप विकास आयुक्त श्री ऋतुराज ने पिपराडीह रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्वास्थ्य कार्यक्रम का जायजा लेते हुए प्रतिनियुक्त पदाधिकारी व कमीर्यों को आवश्यक दिशानिर्देश दिये।
ज्ञात हो कि दांत की जांच एवं उपचार दिनांक 20 अप्रैल से 25 अप्रैल 2023 तक और बीपी व शुगर की जांच दिनांक 5 अप्रैल से 25 अप्रैल 2023 तक किया जायेगा। उपरोक्त स्वास्थ्य जांच हेतु ओपीडी का समय पूर्वाह्न 09 बजे से अपराह्न 04 बजे तक निर्धारित है। किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने हेतु हेल्पलाइन नं. 9820303974 पर संपर्क किया जा सकता है।