आज निकाली जायेगी शोभा यात्रा
टीम एबीएन, कोडरमा। सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में शनिवार को गुमो में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। भगवान परशुराम का जन्मोत्सव सनातन कैलेंडर के अनुसार, हर वर्ष वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाया जाता है।
आचार्य जयराम शास्त्री, आचार्य प्रदीप पांडेय ने बताया कि पौराणिक मान्यता है कि भगवान परशुराम का जन्म प्रदोष काल में तृतीया को हुआ था। ऐसे में परशुराम का जन्मोत्सव भी प्रदोष काल में ही मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम एक मात्र ऐसे विष्णु के अवतार हैं, जो आज भी जीवित हैं। दक्षिण भारत में परशुराम का बड़ा मंदिर है। कल्कि पुराण के अनुसार, जब कलयुग में भगवान विष्णु के 10वें अवतार कल्कि अवतरित होंगे, तो परशुराम जी ही उनको अस्त्र-शस्त्र में पारंगत करेंगे।
यजमान के रूप में कामेश्वर पांडेय, सौरभ पांडेय ने पूजा अर्चना की। रविवार सुबह पूजन, हवन, आरती होगी। जबकि स्वजन बंधुओ के भोजन के बाद संध्या चार बजे से नगर भ्रमण को लेकर शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
मौके पर समिति के अध्यक्ष त्रिवेणी पांडेय, संजय पांडेय, आत्मानंद पांडेय, प्रभाकर पांडेय, विपीन पांडेय, धीरज पांडेय, अमित पांडेय, राजीव रंजन शुक्ला, राजन शुक्ला, मनीष पांडेय, अंनत पांडेय, अभिमन्यु पांडेय, आशीष पांडेय, आलोक पांडेय, उमाकांत पांडेय, बबलू पांडेय, बिनीत अनिहोत्री, मुन्ना पांडेय सहित कई ब्राह्मण समाज मौजूद थे।