Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सर्व ब्राह्मण समाज ने मनाया भगवान श्री परशुराम का भव्य जन्मोत्सव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सर्व ब्राह्मण समाज ने मनाया भगवान श्री परशुराम का भव्य जन्मोत्सव
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 22/04/2023 को सर्व ब्राह्मण समाज ने भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत राजीव रंजन मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर की किया। तत्पश्चात भगवान परशुराम जी और फरसा की पूजा अर्चना कर आरती की। 

तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में आये अतिथियों को फरसा एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से ललित ओझा, गोपाल पारीक, रजनीश पांडेय एवं नवनीत पांडेय उपस्थित थे। पूजा-अर्चना आचार्य संतोष पाठक एवं बलराम मिश्रा ने किया। 

कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज के कैलाश पारीक ने राजीव रंजन मिश्रा को फरसा देकर सम्मानित किया। श्री मिश्रा ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि परशुराम जयंती के दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाये। श्री मिश्रा ने सभी झारखंडवासियों को परशुराम जयंती की बधाई भी दी। 

कार्यक्रम में पिंटू एवरी, नवनीत तिवारी धनंजय पाठक, लवली पाठक, रणधीर सिंह, विनोद चौधरी, राजेश कुमार बबलू, राजेश मिश्रा, अभिषेक पाठक, वेणु गोपाल, रविंद्र मोहन मिश्रा सहित दर्जनों ब्राह्मण समाज के लोग जन्मोत्सव में शामिल हुए। उक्त जानकारी राजीव रंजन मिश्रा (09431575184) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 75,544