Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

ईद की नमाज को लेकर आज कई रास्तों में हुआ बदलाव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ईद की नमाज को लेकर आज कई रास्तों में हुआ बदलाव
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची सहित देशभर में ईद-उल-फितर की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। रांची में ईद की नमाज को लेकर शहर के ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। अगर आज चांद दिख जाता है तो कल शनिवार को ईद का त्योहार मनाया जायेगा। 22 या 23 को हरमू रोड में सुबह 7:30 बजे से 10 बजे तक वाहन नहीं चलेंगे। चांद दिखने के अनुसार ईद 22 या 23 अप्रैल को मनायी जायेगी।

प्रशासन ने किया ट्रैफिक रूट में बदलाव
शहर की ईदगाह और मस्जिदों में अत्यधिक भीड़ होने की संभावना और ईद की नमाज के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रहे। इसके लिए प्रशासन की ओर से ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है।

ट्रैफिक एसपी हारिस बिन जमा की ओर से जारी किये गये आदेश के अनुसार, हरमू बाईपास रोड स्थित किशोरगंज चौक से न्यू मार्केट चौक के बीच मेन रोड में जरूरत के अनुसार डायवर्ट होंगे। वाहन मेन रोड में सर्जना चौक से रतन पी पी के बीच चलने वाले वाहनों को जरूरत पड़ने पर कभी भी डायवर्ट किया जा सकेगा।

इस मार्ग पर रहेगा परिचालन पूरी तरह बंद
वहीं एसपी हारिस बिन जमा ने अपने आदेश में आगे कहा कि इस मार्ग पर अलबर्ट पुलिस एक्का चौक से सुजाता चौक की ओर जाने वाले वाहनों को सर्जना चौक से चर्च मिशन चौक होते हुए कर्बला चौक के रास्ते बहू बाजार से मुंडा चौक होते हुए नगर सुजाता चौक होकर अपने गंतव्य स्थान तक जाना होगा। सुबह 7:30 बजे से 10 बजे तक वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। 

हरमू से न्यू मार्केट की ओर जाने वाले वाहन पुरानी रांची, बड़ा तालाब, शहीद चौक, रेडियम चौक होते हुए अपने गंतव्य स्थान रास्ते अपने गंतव्य तक जाना होगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,352