टीम एबीएन, रांची। ईद के दौरान राज्य के सभी जिलों में सुरक्षा- व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच ने सभी जिलों के एसपी को अलर्ट किया है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जिलों के एसपी को निर्देश दिया गया है कि संवेदनशील इलाके में विधि- व्यवस्था को लेकर विशेष निगरानी रखी जाये। बल की तैनाती, शांति समिति की बैठक करने को कहा। संवेदनशील स्थानों की जानकारी भी पुलिस को दी गयी है।