टीम एबीएन, कोडरमा। गुमो के खैरी टांड़ निवासी प्रकाश प्रसाद वर्मा पिता स्व कोकिल प्रसाद वर्मा ने तिलैया थाने में एक आवेदन दिया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि जमीन विवाद को लेकर अशोक तिवारी पिता इंदन तिवारी के साथ विवाद चल रहा है।
अचानक 13 अप्रैल को सुबह 8 बजकर 9 मिनट में अशोक तिवारी का फोन आता है और जान से मारने की धमकी दी जाती है। साथ ही अन्य दो भाइयों ज्योति प्रसाद वर्मा एवं आलोक प्रसाद वर्मा तीनों भाइयों का सर (मुड़ी) काटने की धमकी दी गयी।
इधर, धमकी मिलने के बाद पीड़ित ने किसी अनहोनी का अंदेशा जताते हुए तिलैया थाने में आवेदन देकर अपने और परिवार के रक्षा की गुहार लगायी है। इसके अलाव पीड़िता अशोक वर्मा ने कई अन्य वरीय पदाधिकारियों सहित सी एमओ और पीएमओ को भी मेल कर घटना की जानकारी दी है।