Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड में टूरिज्म की अपार संभावनाएं

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड में टूरिज्म की अपार संभावनाएं
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन विकसित होने से रोजगार के हजारों अवसर मिलेंगे।  लेकिन टूरिज्म को लेकर 20 राज्यों की सूची में हम अंतिम पायदान पर हैं। 

गलती किसकी?
देवघर के बाद सबसे ज्यादा बाहरी टूरिस्ट पारसनाथ (मधुवन) आते हैं। इस वर्ष पारसनाथ को लेकर कैसी राजनीति हुई, वो हम सबने देखी।

देवघर में रोपवे हादसा हुआ, लेकिन उसके बाद स्थानीय सांसद और उपायुक्त के बीच जो हुआ, वो हम सबने देखा।

बोधगया, मलूटी, पारसनाथ टूरिज्म कॉरिडोर बन सकता है, इटखोरी महोत्सव को हम भव्य बना सकते हैं। महाकाल कॉरिडोर और वाराणसी कॉरिडोर की तरह देवघर मनोकामना लिंग कॉरिडोर विकसित किया जा सकता है। 

लेकिन ये सब फालतू सोचने के लिए वक्त है किसके पास। हम तो आपस में ही लड़-झगड़ कर खुश हैं। कभी 1932 के नाम पर, कभी कुड़मी आंदोलन के नाम पर तो कभी 60-40 के नाम पर, कभी बाहरी -भीतरी, आदिवासी- गैर आदिवासी के नाम पर। अपने हाथों से अपने घर को बर्बाद करने वाले हम सब हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,954