Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : चोरी की 18 बाइक बरामद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : चोरी की 18 बाइक बरामद
विज्ञापन

पुलिस को मिली बड़ी सफलता 

टीम एबीएन, पलामू। पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 18 चोरी की बाइक को बरामद किया है। चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर और चोरों से पलामू पुलिस पूछताछ कर रही है। 

गिरफ्तार तस्कर और चोरों ने पलामू पुलिस को कई अहम जानकारी दी है। जिसके बाद कई इलाकों में छापेमारी चल रही। पलामू पुलिस गुरुवार की देर शाम तक बड़ा खुलासा करेगी। साम में पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाया है। 

पलामू के पांकी थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना हुई थी। पूरे मामले में पलामू पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया था। अनुसंधान के क्रम में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चोरी की 18 बाइक बरामद हुई है। 

बाइक के साथ पुलिस ने बाइक चोर और इसके तस्करी करने वालों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर और चोर पलामू चतरा लातेहार के रहने वाले हैं। चोरी की बाइक भी पुलिस ने पलामू चतरा लातेहार के विभिन्न इलाकों से बरामद की है। 

पुलिस ने पूरे गिरोह का खुलासा किया है। मामले में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में बाइक चोर गिरोह के खिलाफ पलामू पुलिस की सबसे बड़ी सफलता।

विज्ञापन