Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पानी टंकी बनाने वाली फैक्टरी में आग से सनसनी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पानी टंकी बनाने वाली फैक्टरी में आग से सनसनी
विज्ञापन
  • घंटों मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

टीम एबीएन, रांची। गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही राजधानी रांची में अगलगी की घटनाओं में तेजी आ गयी है। ताजा मामला रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र का है, यहां एक पानी टंकी की फैक्ट्री में आग लगने की वजह से अफरातफरी मच गयी। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। मौके पर पहुंचे आधा दर्जन दमकल के वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

राजधानी से लगभग 45 किलोमीटर दूर अनगड़ा के गोंदली पोखर के बेरवारी स्थित जेके पॉली पानी टंकी फैक्ट्री में गुरुवार की सुबह भीषण आग लग गई, जेके पॉली में प्लास्टिक के पानी टंकी बनाए जाते हैं। इस अगलगी में कंपनी को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। अगलगी की सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना प्रभारी ब्रजेश फायर ब्रिगेड की टीम के साथ खुद मौके पर पहुंचे, जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने भीषण आग पर काबू पाया। 

मिली जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी, क्योंकि सुबह के समय फैक्ट्री में काफी कम लोग होते हैं। ऐसे में आग धीरे-धीरे फैलती गयी और देखते ही देखते इसने भीषण रूप ले लिया। जब तक स्थानीय लोग मौके पर पहुंचते आग की लपटें इतनी तेज हो गयी थी कि फैक्ट्री के पास तक पहुंचना भी काफी मुश्किल था। 

दमकल वाहनों के पहुंचने के बाद ही आग बुझाने का काम शुरू हो पाया। फैक्ट्री मालिक के अनुसार इस आग लगी में लाखों का नुकसान हुआ है फिलहाल हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन