Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 37
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लोहरदगा : डीएवी में मनी महात्मा हंसराज जयंती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लोहरदगा : डीएवी में मनी महात्मा हंसराज जयंती
विज्ञापन
  • महात्मा जी के जीवन आदर्शों पर चलकर ही होगी वास्तविक उन्नति की प्राप्ति : जीपी झा 

टीम एबीएन, लोहरदगा। एमबी डीएवी, विद्यालय लोहरदगा में प्राचार्य  जी पी झा के मार्ग निर्देशन में महात्मा हंसराज जयंती मनायी गयी। 19वीं शताब्दी के अंत में जिन्होंने शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में सर्वाधिक कार्य किया उनमें महात्मा हंसराज जी का नाम बहुत ऊंचे स्थान पर है।

उन्होंने डीएवी शिक्षा संस्थानों की स्थापना करने के साथ-साथ अछूतोद्धार क्षेत्र में भी अपना योगदान दिया। उन्होंने अपना सारा जीवन ही शिक्षा और समाज सुधार हेतु अर्पित कर दिया। विद्यार्थियों को महात्मा जी के महान जीवन यात्रा तथा उनकी  उपादेयता से परिचित करवाने के साथ-साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। संगीत शिक्षक श्रवण कुमार पाठक ने मनोरम भजन प्रस्तुत किया। 

छात्रा अश्मिता गौतम, वैभव कुमार, ऋषभ सिंह तथा मुस्कान कुमारी ने महात्मा हंसराज जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए प्रभावी भाषण प्रस्तुत किया। शिक्षक यू सी दास ने भी बच्चों को हंसराज जी के जीवन आदर्शों से अवगत करवाते हुए भाषण प्रस्तुत किया।

 मौके पर माननीय प्राचार्य महोदय श्री जी पी झा ने महात्मा हंसराज जी की डीएवी संस्थानों के प्रति लगाव, योगदान के साथ-साथ समाज की जड़ को मजबूत बनाने, सुसंस्कारों के बीज बोने  के कार्यों से अवगत करवाते हुए विद्यार्थियों को महात्मा जी के जीवन आदर्शों को अपनाने हेतु प्रेरित किया। धर्म शिक्षक जे मेहेर द्वारा हवन करवाया गया। अंत में शांति पाठ से कार्यक्रम का समापन हुआ।

विज्ञापन