Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पंसस ने मुखिया पर लगाया अवैध राशि निकालने का आरोप

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पंसस ने मुखिया पर लगाया अवैध राशि निकालने का आरोप
विज्ञापन
  • उपायुक्त को आवेदन देकर जांच कर उचित कार्रवाई की मांग 

टीम एबीएन, कुडू-लोहरदगा। कुडू ब्लॉक के सलगी पंचायत की मुखिया सुमित्रा कुमारी पर पंचायत सचिव छेदु उरांव ने 14वें वित्त की राशि का अवैध निकासी करने का गंभीर आरोप लगाया हैं। 

18 अप्रैल को उपायुक्त लोहरदगा को दिए अपने आवेदन में पंचायत सचिव ने बताया है कि पंचायत सचिव एवं कार्यकारिणी समिति को बिना जानकारी दिये ही 14वीं वित्त आयोग का तीन किस्तों में कुल 139825 रु की अवैध निकासी करने और ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का पैसा भी मुखिया पति के निजी खाता में भेजवाने का गंभीर आरोप लगाते हुए जांच और सलगी मुखिया पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। 

पंचायत समिति बाबूलाल उरांव के हस्ताक्षरयुक्त डीसी को दिए आवेदन में पंचायत सचिव ने आगे बताया कि पंचायत सचिव एवं कार्यकारिणी समिति को बिना जानकारी दिये अवैध रूप से निकासी कर लिया गया और इसका कोई भी रिकार्ड नहीं रखा गया है। 

इस विषय पर पुछने पर उसे कोई जानकारी नहीं दी गई और कहा गया कि इस राशि संचालन मुखिया खुद अपने तरीके से करेगी किसी कि सहमति की आवश्यकता नहीं है। 

पंचायत सचिव ने लिखा है कि मुखिया  पति बिरेन्द्र भगत जो कि स्वयसेवक का काम करते है उन्हें ठिकेदार बना दिया है और उन्हीं के खाते से सरकारी राशि का संचालन होता है। किसी के कुछ कहने से अपनी दबंगई से काम निकालने का कार्य करते हैं। मुखिया और मुखिया पति के इस रवैये से आम जनता काफी परेशान है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,669