टीम एबीएन, कोडरमा। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जा रहे इंटर डिस्टिक अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में रामगढ़ और कोडरमा के बीच मैच खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रामगढ़ में 49.3 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 216 रन बनाए। जिसमें धर्म ने 54 रन, अमयंक ने 42 रन और हिमांशु ने 46 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए कोडरमा की ओर से पीयूष ने 3 विकेट और मानव ने दो विकेट लिये।
बाद में बल्लेबाजी करने उतरी कोडरमा की टीम 39 ओवर में मात्र 144 रन ही बना सकी। कोडरमा की ओर से पीयूष ने नाबाद 75 रन और प्रियांशु ने 22 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए रामगढ़ की ओर से हिमांशु ने 4 विकेट और शिवम ने 3 विकेट लिये। मैन आफ द मैच कोडरमा के पियूष सिंह को मैच आब्जर्वर शशि भूषण चौबे ने दिया।
मौके पर अंपायर हेमंत ठाकुर, शेख इफ्तेखार, स्कोरर गजेंद्र कुमार केडीसीए के सचिव दिनेश सिंह मनोज सहाय पिंकू आलोक पांडे सुमन कुमार सोनू खान ओम प्रकाश धर्मेंद्र कौशिक मुकेश प्रभाकर अमित जायसवाल विशाल सूद अशोक यादव आशीष यादव रोहित भारती चंदन यादव नीतीश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।