Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : देवी मंडप असनाबाद के प्रांगण में मंडप के जीर्णोद्धार को लेकर बैठक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : देवी मंडप असनाबाद के प्रांगण में मंडप के जीर्णोद्धार को लेकर बैठक
विज्ञापन

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। असनाबाद स्थित देवी मंडप के प्रांगण में देवी मंडप के जीर्णोद्धार हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता राज कपूर सिंह एवं राम प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में मंडप के जीर्णोद्धार हेतु कई तरह का प्रस्ताव पारित किया गया। मंडप का जीर्णोद्धार हेतु सभी ने सहयोग करने की बात कही। 

इस बैठक में मंडप जीर्णोद्धार हेतु एक कमेटी का भी गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से चंदन चक्रवर्ती को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही अध्यक्ष के द्वारा कमेटी का भी विस्तार किया गया।

जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश साहू, उपाध्यक्ष विजय वर्णवाल, गौरी सिन्हा,पिंटू कुमार, सचिव मृत्युंजय भास्कर, राकेश कुमार सिन्हा, राजू साहू, महासचिव अरविंद सिंह, संरक्षक लखन राणा, सिद्धि प्रसाद, आनंद तिवारी, महंगू यादव, एसएन सिंह, घनश्याम तुरी, राम प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष राज कपूर सिंह, सह कोषाध्यक्ष तुलसी राणा, रोहित शर्मा उर्फ पिंकू शर्मा बनाये गये। अंत में बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यह कमेटी आपसी सहयोग से इस मंडप का जीर्णोद्धार करेगी। 

बैठक में राज कपूर सिंह, राम प्रसाद यादव, लखन राणा, गौरी सिन्हा, किशोर राणा, संजय सिंह, राजू राणा, अशोक राणा, रामचंद्र राणा, सुरेश तुरी, टुन्ना सिंह, लक्ष्मण कुमार, ब्रह्मदेव तुरी, मनोज कुमार सिंह, अरुण कुमार यादव, राजा मालाकार, राकेश कुमार, प्रकाश साव, तुलसी राणा, मृत्युंजय भास्कर, धनेश्वर तुरी, संतोष विश्वकर्मा, अर्जुन तुरिया, विजय यादव, रविंद्र तुरी, अशोक तुरी, हीरामन यादव, नीतीश कुमार, चंदन कुमार, पिंटू कुमार, संजय तुरी, घनश्याम तुरी, संतोष कुमार, रोहित शर्मा, प्रमोद तुरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,274