टीम एबीएन, रांची। एनएसएस बीआईटी मेसरा लालपुर के युवाओं की टीम आज लालपुर के सड़कों के किनारे कचड़ा साफ किया। साथ ही हरे भरे पेड़ पौधे निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य के हाथों से सड़कों पर लगाया।
संयोजक डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव के नेतृत्व में तपती धूप में इन युवाओं का धरती मां के प्रति स्नेह देख राहगीर भी रुक कर उनके हौसले को सलाम कर रहे थे।
आज के इस कार्यक्रम में पेड़ लगाने की सोच पर बोलते हुए निदेशक डॉ भट्टाचार्य ने कहा कि आज के युवाओं में इस धरा के प्रति इस प्रकार के जागरूक रहना ही उनकी समर्पण का दर्शन करता है।
डॉ अभय रंजन ने इस तपती गर्मी में एनएसएस के ऊर्जा से भरे कार्यकर्ताओं को बधाई दी। डॉ संदीप नाथ शाहदेव ने आगामी कार्यक्रम के बारे में सदस्यों को जानकारी देते हुए इस प्रकार के कार्यक्रम से सामाजिक सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लाभ के बारे में बताया।
आज के इस कार्यक्रम में छात्र संकाय के राणा प्रताप, अनुरिमा, शिवम सिंह, अर्चिता मोदी, निकिता दुबे, नरेंद्र मोहन, निष्ठा, काव्या, ऋषि सिंह, आयुसी ऋतुपर्णो, धरमु पाहन, सहजनाथ, प्रभु महतो, क्लेस्वर महतो, बासुदेव सिंह, खेमलाल महतो, शुभाशीष राय सहित सभी एनएसएस के और बीआइटी के कर्मचारी उपस्थित थे।