Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड के स्थानीय और क्षेत्रीय भाषाओं को आगे बढ़ायेंगी नीतू चंद्रा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड के स्थानीय और क्षेत्रीय भाषाओं को आगे बढ़ायेंगी नीतू चंद्रा
विज्ञापन
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिली फिल्म अभिनेत्री और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म निर्माता नीतू चंद्रा 
  • नीतू चंद्रा ने फिल्मों के माध्यम से झारखंड के स्थानीय और क्षेत्रीय भाषाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करने की इच्छा  
  • मुख्यमंत्री को नीतू चंद्रा ने झारखंड की क्षेत्रीय भाषाओं में इंग्लिश सबटाइटल के साथ फिल्म बनाने की योजना से कराया अवगत  
  • मुख्यमंत्री ने नीतू जी को झारखंड में फिल्मों के निर्माण में हर संभव सहयोग करने का दिया भरोसा  

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज  फिल्म अभिनेत्री और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म निर्माता नीतू चंद्रा ने शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने फिल्मों के माध्यम से झारखंड के स्थानीय और क्षेत्रीय भाषाओं को आगे बढ़ाने और यहां के खूबसूरत लोकेशंस पर फिल्मों की शूटिंग और स्थानीय कलाकारों को बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करने की इच्छा जतायी। 

उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि झारखंड में  फिल्मों के जरिए यहां के अलग-अलग व्यवसायों को प्रमोट करने की काफी संभावनाएं हैं और इस क्षेत्र में पूरा सहयोग करने को तैयार हूं। 

झारखंड-बिहार की पृष्ठभूमि पर बना फिल्में  

मुख्यमंत्री को नीतू चंद्रा ने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म निमार्ता नितिन एन चंद्रा के साथ मिलकर पिछले 12 वर्षों से झारखंड -बिहार की पृष्ठभूमि पर और यहां के अलग-अलग लोकेशंस पर फिल्म बनाते आ रहे हैं। 

इसी कड़ी में अब झारखंड की क्षेत्रीय भाषाओं में स्थानीय कलाकारों के साथ फिल्म बनाने की योजना है, जो अंग्रेजी सबटाइटल के साथ होगी, ताकि यहां की कला-संस्कृति, परंपरा और अन्य विधाओं को देश-दुनिया के सामने दिखाया जा सके। मुख्यमंत्री ने इसने हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,442