Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : शाश्वत इंस्टीच्यूट में मना फ्रेशर्स डे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : शाश्वत इंस्टीच्यूट में मना फ्रेशर्स डे
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। शाश्वत इंस्टीच्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन, हुटूप, इरबा, रांची में 19-4-23 को फ्रेशर्स डे मनाया गया, जिसमें 2021-23 के छात्रों ने 22-24 के सभी छात्रों का स्वागत पुष्प देकर किया। द्वितीय वर्ष के छात्रों ने स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम शुरू किया। 

प्राचार्य डॉ बिनोद कुमार राय तथा प्रबंधक डॉ आनंद जी ने छात्रों को आशीर्वचन दिया। क्विज, नृत्य और गेम के माध्यम से मिस्टर फेशर्स अरुण वर्मा तथा मिस फ्रेशर्स ओलिव प्रभा खेस को चुना गया। 

द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने हिंदी, नागपुरी गानों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के पश्चात महाविद्यालय शिक्षक डॉ देशराज सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। 

कार्यक्रम का मंच संचालन द्वितीय वर्ष की सुजाता और नितेश ने किया। आयोजन को सफल बनाने में कॉलेज प्रबंधक डॉ आनंद जी, प्राचार्य डॉ विनोद कुमार राय तथा कॉलेज के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने सहभागिता प्रस्तुत की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,974