टीम एबीएन, कोडरमा। जिला प्रशासन कोडरमा व इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन के सौजन्य से पिपराडीह रेलवे स्टेशन में 230वां लाइफ लाइन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट के तहत नि: शुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मुड़े हुए पैर का परिक्षण एवं सर्जरी के साथ साथ फटे होंठ का ईलाज दिनांक 18 अप्रैल 2023 से शुरू हो गया है।
मुड़े हुए पैर का परिक्षण एवं सर्जरी के साथ साथ फटे होंठ का ईलाज दिनांक 20 अप्रैल 2023 तक किया जायेगा। मुड़े हुए पैर का परिक्षण एवं सर्जरी के साथ साथ फटे होंठ से संबंधित क़रीब 85, मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराएं और बारी बारी से चिकित्सकों द्वारा मरीजों का ईलाज किया गया।
इसके अतिरिक्त कई दिव्यांग को जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्राई साइकिल व श व्हीलचेयर प्रदान किया गया। बात दें कि दिनांक 18.04.2023 को Pediatric Orthopaedic Registration - 134, Plastic Registration - 39, BP & Sugar Testing - 110 हुआ।
ज्ञात हो कि दांत की जांच एवं उपचार दिनांक 20 अप्रैल से 25 अप्रैल 2023 तक औऱ बीपी व शुगर की जांच दिनांक 5 अप्रैल से 25 अप्रैल 2023 तक किया जायेगा। उपरोक्त स्वास्थ्य जांच हेतु ओ.पी.डी का समय पूर्वाह्न 09 बजे से अपराह्न 04 बजे तक निर्धारित है। किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने हेतु हेल्पलाइन नं. 9820303974 पर संपर्क किया जा सकता है।