Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

नियोजन नीति : झारखंड बंद को सफल बनाने सड़कों पर उतरे छात्र संगठन के युवा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नियोजन नीति : झारखंड बंद को सफल बनाने सड़कों पर उतरे छात्र संगठन के युवा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। नियोजन नीति के खिलाफ झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन की ओर से बुलाये गये झारखंड बंद को लेकर रांची में पुलिस अलर्ट है। बुधवार सुबह से ही बंद समर्थक सड़कों पर देखे गये। रांची के मोरहाबादी में लगने वाले साप्ताहिक बाजार को बंद समर्थकों ने बंद कराया। 

इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बंद समर्थकों को सब्जी मंडी से खदेड़ दिया। सिटी डीएसपी अमित कुमार मौके पर पहुंचे और छात्रों को खदेड़ दिया। फिलहाल बंद समर्थक पूरे रांची में घूम-घूम कर बंद को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील कर रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर रामगढ़ जिले से मिली सूचना के अनुसार सड़क पर टायर जलाकर छात्रों ने रांची रामगढ़ मार्ग अवरुद्ध कर दिया है। पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क जाम हटवाने का प्रयास कर रही है।

 बंद के मद्देनजर रांची का अल्बर्ट एक्का चौक पूरी तरह से पुलिस छावनी मंं तब्दील है। रांची के अल्बर्ट एक्का चौक में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने जवानों को ब्रीफिंग की।

नियोजन नीति को लेकर छात्रों के तीन दिनों के महाआंदोलन के तीसरे दिन झारखंड बंद का एलान किया गया है। इसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। रांची में करीब 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। 

पूरे राज्य में करीब 5000 से अधिक पुलिसकर्मी को अलग से बंद से निपटने के लिए तैनात किये गये हैं। झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन की तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन के पहले दिन मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की कोशिश की गई थी। दूसरे दिन 18 अप्रैल को मशाल जुलूस निकाला गया था, जबकि तीसरे दिन बुधवार को झारखंड बंद का एलान किया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,805