Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सीएम को सौंपा गया झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सीएम को सौंपा गया झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड मंत्रालय में झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की अध्यक्ष रंजीता हेम्ब्रम एवं महासचिव राहुल कुमार ने मुलाकात की। साथ ही संघ के विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा।

संघ द्वारा की गयी मांगों में इस बात का जिक्र है कि भारत सरकार तथा कई अन्य राज्यों ने अपने महिला कर्मचारियों को चाइल्ड केयर लीव की सुविधा दी है, जिससे महिला कर्मी सम्मान के साथ नौकरी करते हुए अपने पारिवारिक दायित्वों का भी निर्वहन कर सकें। हमारे राज्य की महिलाकर्मियों को अब तक यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। वहीं इस प्रगतिशील निर्णय से राज्य की सभी महिलाकर्मी सदैव आपके प्रति कृतज्ञ रहेंगी। इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री ने झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की अध्यक्ष एवं महासचिव को राज्य सरकार द्वारा शीघ्र ही सकारात्मक विचार किए जाने का आश्वासन दिया। साथ ही आश्चर्य दर्शाया कि आखिर अब तक नीति निर्धारकों की नजर महिला अधिकारियों की इस समस्या की तरफ क्यों नहीं गया।

मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को रंजीता हेम्ब्रम एवं राहुल कुमार ने ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ स्टेट सिविल/एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस एसोसिएशन जयपुर, राजस्थान द्वारा 24 से 26 मार्च 2023 को आयोजित 16एचडी कन्वेंशन के मौके पर प्रकाशित की गयी स्मारिका सप्रेम भेंट की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,597