Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

ऐतिहासिक होगा कल का झारखंड बंद : छात्र संघ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ऐतिहासिक होगा कल का झारखंड बंद : छात्र संघ
विज्ञापन
  • झारखंड में नियोजन नीति के विरोध में छात्रों ने निकाला मशाल जुलूस

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में नियोजन नीति के विरोध में छात्रों का हल्ला बोल जारी है। झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन की तरफ से 72 घंटे का आंदोलन के दूसरे दिन छात्रों ने मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान सभी छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक की तरफ गये और झारखंड बंद का आह्वान किया। छात्रों ने कहा कि नियोजन नीति का विरोध तबतक नहीं थमेगा जबतक हमारी मांग पूरी नहीं की जाती है।

बता दें कि झारखंड नियोजन नीति 60-40 के विरोध में छात्र संगठनों का 72 घंटे का आंदोलन सोमवार से ही शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में छात्र व छात्राएं सीएम आवास घेरने पहुंचे थे। वे लोग कांके रोड राम के मंदिर के पास बैरिकेडिंग पार करने का प्रयास करने लगे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। इसमें कई छात्रों के सिर फूट गये थे। कई के पीठ व पैर में चोट लगे थे। सड़क पर पुलिस और छात्रों के बीच नोंकझोक देखी गयी। पुलिस के बल प्रयोग करने के बाद छात्र पीछे हटे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,354