- कला संस्कृति का अनूठा संगम होगा मेला : शालिनी
टीम एबीएन, कोडरमा। शहर के पूर्णिमा टॉकिंज कैंपस मे झारखंड विकास मेला सह डिजनिलैंड मेला का उद्घाटन पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक छत के निचे जहाँ कला संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। वहीं विभिन्न राज्यों के सामग्री उत्कृष्ठ कारीगरों की प्रदर्शनी भी देखने को मिलेगी।
उन्होंने कहा कि इस तरह के मेले मे जहां बच्चे झूले का लुत्फ उठायेंगे। वहीं विभिन्न राज्यों के खाने एवं सामग्रीओ कि खरीदारी कर सकते हैं। कहा जा सकता है कि भारत कि एक झलक इसके जरिये लोग प्राप्त कर सकते है। मौके पर निवर्तमान वार्ड पार्षद पिंकी जैन ने मेले कि शुभकामनायें दी।
प्रबंधक आशीष कुमार ने कहा कि इस मेले मे उत्तर प्रदेश के भदोही का कालीन वाराणसी कि सड़ियां सहारनपुर का फर्नीचर के अलावा गुजरात, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बंगाल, बिहार, झारखंड, असम के विभिन्न जिलों के सामग्रीयां भी उपलबध होंगी।
उद्घाटन के मौके पर गौतम भदानी, देवराज कुमार, विनय सिन्हा, संतोष कुमार, जादूगर अनिल कुमार, रामु कुमार, एस के पाण्डेय, विपिन कुमार, मो इरशाद, बजरंगी कुमार गोस्वामी अशोक कुमार, प्रिंस छाबरा, संजू लंबा, संजय ठोल्या, मिलन शहबादी, मुकेश भोजगरिया, बिनीत कुमार, प्रमोद कुमार, आनंद कुमार, बिनेश सिन्हा आदि उपस्थित थे।