Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बोकारो : पेट्रोल पंप पर अपराधियों ने फेंका बम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बोकारो : पेट्रोल पंप पर अपराधियों ने फेंका बम
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। बोकारो में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। ताजा मामले में अपराधियों ने पेट्रोल पंप पर बम फेंक कर दहशत फैलाने की कोशिश है। दो अपराधी बाइक पर सवार हो कर आये थे और पेट्रोल पंप पर बम फेंकने के बाद फरार हो गये। 

हालांकि राहत वाली बात ये रही कि इस बमबाजी में कोई हताहत नहीं हुआ। सोमवार देर रात बाइक सवार दो अपराधियों ने सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के सेक्टर 5 हटिया मोड़ के पास मौजूद पेट्रोल पंप पर दहशत फैलाने के इरादे से बम फेंक कर फरार हो गये। हालांकि इस वारदात में कोई हताहत नहीं हुआ। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अपराधी दो बाइक पर सवार होकर काफी देर तक पेट्रोल पंप की गेट के सामने रुके थे। इसके बाद उन्होंने लाइटर से बम को जलाया और पंप की तरफ फेंक दिया। जिसके बाद चिंगारी उठते ही जोरदार धमाका हुआ। इसके बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये। लोगों का कहना है गनीमत रही कि बम पेड़ से टकरा गया और अगर बम पंप से टकराकर फटता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

इधर, मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर अपराधियों को चिह्नित करने में जुट गयी। पेट्रोल पंप के मैनेजर दिनेश ने बताया कि किसी भी तरह की रंगदारी नहीं मांगी गयी थी, ना ही किसी तरह की धमकी दी गयी थी। उन्होंने किसी बताया कि उन्हें कोई अंदाजा नहीं है कि आखिर उनके पेट्रोल पंप पर क्यों हमला किया गया। बोकारो में दो दिन पहले भी बाइक सवार दो अपराधियों ने भीड़भाड़ और मार्केट सिटी सेंटर के कोजी स्वीट्स के पास ताबड़तोड़ 09 राउंड फायरिंग की थी। 

इस फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गयी थी। पुलिस अभी इस मामले की छानबीन कर ही रही है कि पेट्रोल पंप पर बम चलाने की वारदात सामने आयी है।

विज्ञापन