एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। राष्ट्रीय कृमि दिवस की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्रा में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सरकारी विद्यालय के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान एविडेंस संस्था के प्रशिक्षक नीरज कुमार सिंह और प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ शकील अहमद ने उन्हें प्रशिक्षण दिया।
कृमि दिवस के मौके पर 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोरो को आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में कृमि मुक्ति दवा एल्बेंडाजोल खिलाने को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं और शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।
कृमि मुक्ति दिवस 20 अप्रैल को मनाया जायेगा। इसके साथ ही अगले पांच दिनों तक बच्चों और किशोरों को कृमि निरोधी दवा एल्बेंडाजोल खिलायी जायेगी। इस कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक बच्चों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशिक्षण में कर्रा प्रखंड की 210 आंगनबाड़ी सेविका और 176 शिक्षकों ने भाग लिया।