Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : जमीनखोरों की जांच के लिए ईडी ने की विशेष टीम गठित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : जमीनखोरों की जांच के लिए ईडी ने की विशेष टीम गठित
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में जमीनखोरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कसना शुरू कर दी है। ईडी ने भू-माफिया और जमीन घोटालों के खिलाफ जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया है। ईडी की जांच का सबसे अहम बिंदु सेना की जमीन का घोटाला है। यह जानकारी ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज दी। इस टीम के अफसरों के नामों का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है।

इस अधिकारी कहना है कि पिछले दिनों ईडी को रांची के जमीनखोरों से संबंधित करीब 12 शिकायत मिली हैं। सैकड़ों एकड़ जमीन हथिया ली गयी हैं। इन शिकायतों में हेराफेरी करने वाले कुछ अफसरों, नेताओं और बिल्डर्स पर गंभीर आरोप हैं। सनद रहे सुर्खियों में आये सेना जमीन घोटाला मामले में ईडी ने रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को समन भेजकर 21 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया है।

इसके अलावा कोलकाता के एडिशनल रजिस्ट्रार त्रिदीप मिश्रा को समन भेजकर दो मई को ईडी ऑफिस में उपस्थित होने को कहा गया है। इस अधिकारी ने कहा है कि रांची में सेना की जमीन की खरीद-फरोख्त में कोलकाता से फर्जी दस्तावेज तैयार कर हेराफेरी की गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,440