टीम एबीएन, कोडरमा। जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन रमेश प्रसाद यादव ग्लोबल स्कूल के परिसर में आयोजित था जिसमें झुमरीतिलैया के विभिन्न विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में अंडर 14 की बहने प्रतिभागी थी। कैलाश राय की टीम ने अपने सारे मैच जीतकर फाइनल मैच जीतने का भी गौरव हासिल किया।
चैंपियन बनी इस टीम को आज विद्यालय की वंदना सभा में उपस्थित अभिभावकों ने पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य शर्मेन्द्र कुमार साहू ने कहा कि ईमानदार प्रयास हमेशा रंग लाता है और हमारी बहनों ने इसे आज करके दिखाया है। सच्ची लगन व मेहनत से अपना उद्देश्य निश्चित रूप से प्राप्त किया जा सकता है।
बहनों की इस उपलब्धि पर प्रबंध कारिणी समिति के माननीय पदाधिकारियों ने भी बहनों को जीत की बधाई दी है एवं उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बहने अभी और आगे की मंजिल तय करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य एवं दीदी जी उपस्थित थे।
उपस्थित आचार्यों में प्रदीप कुमार, रामानुज पांडे, नीरज कुमार सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, विरेंद्र प्रसाद, विजय मिश्रा, संजय कुमार महतो, दीपक कुमार विश्वकर्मा, रानी प्रसाद, श्वेता श्रीवास्तव, शर्मिष्ठा साहा, सोनी कुमारी, मुन्ना सिंह, कुमार मुरलीधर, विजय कुमार तिवारी, चंद्रशेखर कुमार, पवन शर्मा इत्यादि उपस्थित थे। बहनों के प्रशिक्षक के रूप में धीरज कुमार पांडे व अर्चना सिन्हा थे। प्राचार्य साहू ने इन प्रशिक्षक आचार्यों के प्रति भी आभार व्यक्त किया है।