Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : बैरिकेडिंग के पास पहुंचे छात्र, समझाने का प्रयास कर रही पुलिस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : बैरिकेडिंग के पास पहुंचे छात्र, समझाने का प्रयास कर रही पुलिस
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। सीएम आवास के घेराव के लिए छात्र निकल चुके हैं। सीएम आवास से कुछ ही दूरी पर छात्रों को पुलिस ने रोक दिया है। उसके बाद से बैरिकेडिंग लगी हुई है। बैरिकेडिंग के दूसरी तरफ सैकड़ों छात्रों का जमावड़ा। छात्र जबरदस्त नारे लगा रहे हैं। वहीं पुलिस लगातार ये समझाने की कोशिश कर रही है कि छात्र किसी भी तरह से बैरिकेडिंग को पार ना करें। 

पुलिस ने बताया कि सीएम आवास के आसपास धारा 144 लगाई गई है इसलिए छात्र वहां तक ना जाएं। मोरहाबादी से सीएम आवास घेराव के लिए मनोज यादव के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र घेराव के लिए निकले।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,428