Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : कोरोना से मौत के बाद डराने लगे संक्रमण के आंकड़े

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : कोरोना से मौत के बाद डराने लगे संक्रमण के आंकड़े
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना से एक संक्रमित की मौत हो गयी है। साल 2023 में झारखंड में कोरोना से होने वाला यह पहला मौत का मामला है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर के टीएमएच हॉस्पिटल में भर्ती वृद्ध महिला की मौत कोरोना से हुई है। 

वह अन्य बीमारियों से भी जूझ रही थी। राज्य में अब तक 5,333 लोगों की मौत नॉवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से हुआ है। कोरोना संक्रमित की मौत के साथ झारखंड में प्रतिदिन बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के आंकड़े भी लोगों को डराने लगे हैं।

आईडीएसपी, झारखंड से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सिर्फ 802 कोरोना संदिग्धों की जांच में ही 27 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 22 कोरोना संक्रमित जमशेदपुर में मिले हैं, जबकि रांची में 02 नये संक्रमितों की पहचान हुई है।

सरायकेला-खरसांवा में 02 और कोडरमा में 01 कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई है। वर्तमान में राज्य के 24 में से 18 ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना के एक्टिव केस हैं। झारखंड में अभी कोरोना के एक्टिव केस की कुल संख्या 183 है। इसमें सबसे ज्यादा 63 एक्टिव केस रांची में है। 

जमशेदपुर में 47, देवघर में 14, हजारीबाग में 09, लोहरदगा में 09, कोडरमा में 08, लातेहार में 07, रामगढ़ में 03, पश्चिम सिंहभूम में 03, खूंटी में 02, गढ़वा में 04, दुमका में 02, गुमला में 01, बोकारो में 03, गोड्डा में 01 और गिरिडीह में 05 कोरोना के एक्टिव केस है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,082