Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आरक्षण के बहाने आंदोलन तेज करेगी पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आरक्षण के बहाने आंदोलन तेज करेगी पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति झारखंड जिला खूंटी की हुई बैठक में संचालन समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया। संचालन समिति को सही दिशा निर्देश देने के लिए राजेंद्र प्रसाद वरिष्ठ पत्रकार तथा आदित्य प्रसाद साहू कवि का चयन किया गया। बैठक में कहा गया कि समिति की अगली बैठक में एक हजार से अधिक लोग भाग लेंगे। उसके बाद 25 अप्रैल के बाद बोबीसी आरक्षण को लेकर आंदोलन तेज किया जायेगा।

अनूप साहू ने कहा कि आगामी बैठक के पूर्व प्रचार-प्रसार वाहनों से किया जायेगा तथा सदस्यता फॉर्म भरा जायेगा। निर्णय लिया गया कि झारखंड के सात जिलों में पिछड़ी जाति को नगण्य किया गया है, इसके विरोध में समिति 25 अप्रैल के बाद आरक्षण को लेकर आंदोलन तेज करेगी और आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण नहीं मिल जाता। 

मंच संचालन समिति में शिवनारायण गौंझू, अशोक, गनालोया के रोशन लाल, राजकुमार कश्यप, गुटजोरा के पारस महतो, खूंटी के सयूम अंसारी, शैलेंद्र कश्यप, सुबोध गौंझू और नरेंद्र साहू को शामिल किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,216