Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पुलिस-माफिया गठजोड़ के विरोध में जन आंदोलन करेगी भाकपा : महेंद्र पाठक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पुलिस-माफिया गठजोड़ के विरोध में जन आंदोलन करेगी भाकपा : महेंद्र पाठक
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि पलामू जिले में पत्थर माफियाओं का बोलबाला चरम पर है और छतरपुर हरिहरगंज सहित कई इलाके में बड़े-बड़े पत्थर के माइंस अवैध रूप से चलाया जा रहा है। पाठक और पार्टी के जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि दलितों और आदिवासियों के जमीन को जबरन लूट कर उसमें पत्थर की खदानें खोली जा रही है।

बड़े-बड़े माफिया इस गठजोड़ में शामिल हैं
उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े माफिया इस गठजोड़ में शामिल हैं। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने के लिए 14 अप्रैल को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ साथी सूरज पत सिंह, के डी सिंह, जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी नौडीहा गये थे, लेकिन एक साजिश के तहत उन पर उग्रवादी और आतंकवादियों की तरह नौडीहा थाना प्रभारी के द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है, लगता है कि थाना प्रभारी को मानसिक संतुलन खराब हो चुका है।

 पत्थर माफियाओं के प्रभाव में आकर नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमन कुमार के द्वारा कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं पर मुकदमा दर्ज करना यह साफ झलक रहा है कि किस तरह से पुलिस के संरक्षण में अवैध माइनिंग क्षेत्र में हो रहा है। माफियाओं के कार्यकर्ता के रूप में वहां की पुलिस काम कर रही है।

हमारे नेताओं पर एक साथ दर्ज किये गये 2- 2 मुकदमे हैं फर्जी

उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं पर एक साथ 2- 2 मुकदमा दर्ज किया गया है, जो फर्जी है और मनगढ़ंत है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पलामू जिला पुलिस अधीक्षक से मांग करती है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर किया गया मुकदमा तुरंत वापस ले अन्यथा बाध्य होकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पुलिस माफिया गठजोड़ के खिलाफ आंदोलन तेज करेगी। पाठक ने कहा कि राज्य में जल, जंगल, जमीन की लूट हो रही है। जिला प्रशासन की नाक के नीचे सारे अंजाम दिए जा रहे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गरीबों दलितों पीड़ितों शोषित के सवाल पर लगातार लड़ती रही है, आगे भी लड़ती रहेगी। अगर पार्टी के नेताओं को फंसाने की कोशिश जिला प्रशासन करेगी तो प्रशासन के विरुद्ध भी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सड़कों पर उतरेगी, जिसका खामियाजा सरकार एवं जिला प्रशासन को भुगतना पड़ेगा। इसीलिए अविलंब थाना प्रभारी नौडीहा बाजार को मुअत्तल कर, पलामू एसपी संज्ञान में लेकर के फर्जी मुकदमा वापस ले।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,006