- देव नारायण उरांव जी को सर्वसम्मति से जतरा टांड़ विकास समिति का अध्यक्ष
टीम एबीएन, रांची। बारह पढ़ा जतरा टांड़ मिसिर गोंदा कांके रोड के आसपास के निवासियों और जतरा पूजा समिति के संयुक्त बैठक आज श्री देव नारायण उरांव की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सभी निवासियों ने मिलकर एक समिति का निर्माण किया। जो पवित्र जतरा टांड़ की सुरक्षा व्यवस्था और स्वच्छता की देखरेख करेगा।
चूंकि यह स्थान आदिवासी समाज की पूजा स्थल हैं जिसमें कार्तिक माह में बारह गांव के लोग जतरा लगाने की सदियों पुरानी परंपरा है। इन दिनों युवाओं में नशा पान और स्वच्छता के प्रति रुचि न होने के कारण यह स्थल अपनी पुरानी सुंदरता को खो रहा है। इसीलिए आसपास के सभी लोग मिलकर इस पवित्र स्थान को बेहतर तरीके से स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था के प्रति जागरूक करना और युवाओं में बढ़ती नशाखोरी के प्रति जागरूक करना, समय- समय पर सामाजिक और परम्परागत खेलों का आयोजन करते हुए इस पवित्र स्थान के प्रति आम लोगों के साथ मिलकर एक बेहतर माहौल तैयार करना, इस जतरा टांड़ विकास समिति का उद्देश्य हो। इसीलिए यह समिति बनायी गयी है, जो बारह पढ़ा जतरा पूजा समिति के ऊर्जावान साथियों के साथ मिलकर उनका सहयोगी बना रहेगा।
आज की बैठक में देव नारायण उरांव को सर्वसम्मति से जतरा टांड़ विकास समिति का अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही समिति अपने सभी सदस्यों की टीम की घोषणा किया। आज की बैठक में गोंदा थाना प्रभारी के साथ बारह पढ़ा जतरा पूजा समिति के अध्यक्ष कृष्णा उरांव, अंजन श्रीवास्तव, युगल किशोर, विजय कुमार, अजय कुमार, ओम नारायण, असित कुमार मोदी, शिवाजी मिश्र, रत्नेश कुमार, संजय मालाकार, प्रदीप लकड़ा, ललित प्रसाद, विवेक उरांव, सन्नी गाड़ी, सम्मी गाड़ी, असीम हांसदा अशोक खलखो, प्रदीप उरांव, मनीष सिन्हा, विशाल शर्मा, राम नारायण खलखो, ललित लिंडा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।
इस ग्रुप का निर्माण हम सभी जतरा टांड़ और मुहल्ले के विकास और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर तरीके से बनाने के लिए गठित किया गया है; क्योंकि इन दिनों जतरा टांड़ अपनी पुरानी सुंदरता और पहचान से अपने को असहाय और लाचार महसूस कर रहा है। हम मुहल्ले के लोग की प्रथम जिम्मेदारी है कि हम अपनी पहचान और धरोहर को सजायें और स्वच्छता बनाये रखने में सहायक बनें। यही इस समिति का मुख्य उद्देश्य है कि हम सभी इस कार्य में इस समिति के प्रति जिम्मेदार बने रहें। इस ग्रुप का मुख्य उद्देश्य यही है कि इसी के निमित्त एक कमेटी का निर्माण किया गया है।
मौके पर अध्यक्ष देव नारायण उरांव (फागु भैया), सचिव वीर कुमार, उपाध्यक्ष ललित प्रसाद, कोषाध्यक्ष रत्नेश कुमार, उप सचिव संजय मालाकार, संरक्षक अंजन श्रीवास्तव, आसीत कुमार मोदी, विजय कुमार, ओम नारायण श्रीवास्तव, युगल किशोर, अजय कुमार, अतानु चौधरी, वरिष्ठ सदस्य अजय कुमार वर्मा, राणा प्रताप मिश्र, राम नारायण खलखो, धनन्जय कुमार, शिवाजी मिश्रा, अनिल उरांव, सन्नी गाड़ी, विशाल शर्मा, गणेश तिवारी, प्रदीप लकड़ा, मनीष जायसवाल, दीपू कुमार, प्रदीप उरांव, अशोक खलखो, मनीष कुमार समेत कई अन्य उपस्थित थे।