Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

सरायकेला : ठाकुर दास ज्वेलरी शॉप से चार लाख गायब

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सरायकेला : ठाकुर दास ज्वेलरी शॉप से चार लाख गायब
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग पर दुगनी स्थित ठाकुर दास एंड संस ज्वेलर्स में बीते शनिवार देर रात चोरों ने चार लाख के आभूषणों की चोरी कर ली। मामले की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी है।

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह जब दुकान मालिक सदानंद सोनार दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने शटर का ताला टूटा पाया और दुकान में रखे करीब चार लाख के सोना-चांदी के आभूषण गायब पाया। इसके बाद वे तत्काल इसकी जानकारी आसपास के लोगों को देते हुए सरायकेला थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराया। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की रात भी चोरों ने कांड्रा स्थित ठाकुर ज्वेलर्स में ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया था। वहां असफल रहने के बाद चोरों ने दुगनी के ठाकुर दास एंड संस ज्वेलर्स में चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन