झारखंड
भारत दर्शन के लिए 17 दिसंबर को धनबाद से खुलेगी ट्रेन
ABN Bureau
•
17 Nov, 2021
•
4 मिनट में पढ़ें
29 Views
विज्ञापन
कोडरमा। इंडियन रेलवे कैटरिंग टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड भारत सरकार ने पर्यटकों की मांग पर कोडरमा होते हुए स्टैच्यू आफ यूनिटी एवं शिरडी ज्योतिर्लिंग दर्शन के साथ पश्चिम भारत दर्शन के लिए आस्था सर्किट स्पेशल पर्यटन ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। इस ट्रेन का प्रतिदिन का किराया 900 रुपये प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की दर से लिया जाएगा। यह ट्रेन 17 दिसंबर को धनबाद से खुलेगी और गोमो, कोडरमा, गया, तिलैया, राजगीर, नालंदा, बिहार शरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, दिलदारनगर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए स्टैच्यू आॅफ यूनिटी, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिरडी त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग आदि तीर्थ स्थलों का दर्शन कराते हुए 29 दिसंबर को वापस लौटेगी। यह पूरी यात्रा 12 रात और 13 दिन की होगी। इसका कुल किराया सभी कर सहित 12,285 रुपये है। उपरोक्त तीर्थ स्थल तीर्थ यात्रियों के लिए कोरोना के निदेर्शों का पालन करते हुए दर्शन करने के लिए खुल चुका है।
स्लीपर क्लास में होगी यात्रा : इस यात्रा में पर्यटकों के लिए स्लीपर क्लास से यात्रा, शाकाहारी भोजन, घूमने के लिए बस, रहने के लिए धर्मशाला की व्यवस्था तथा प्रत्येक कोच में सिक्योरिटी गार्ड, मास्क और सैनिटाइजर की उपलब्धता एवं टूर एस्कॉर्ट की व्यवस्था की गई है। यह जानकारी आईआरसीटीसी पटना के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने दी है।
विज्ञापन