- कांग्रेस की जय भारत सत्याग्रह यात्रा का रांची में हुआ समापन
टीम एबीएन, रांची। कांग्रेस के द्वारा 4 अप्रैल से शुरू हुई 1950 किलोमीटर की जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम का समापन रांची में हुआ। इस मौके पर रांची के पुराना विधानसभा मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री बादल, मंत्री बन्ना गुप्ता, सुबोधकांत सहाय सहित पार्टी के सभी नेता मौजूद रहे।
इस मौके पर विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि मेरे ऊपर कुछ लांछन लगा, आप ही का बच्चा हूं, अगर कुछ मुझ से भूल हुई है, कुछ गलतफहमियां हुई है तो उसे दूर किया जा सकता है।
कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि आग सत्याग्रह की आवश्यता क्यों आयी सब लोग जानते हैं, भाजपा आपको आपके मुद्दे से भटकाने चाहती है। क्या देश के जनता की बात करना अपराध है। आज हमें मजबूर होकर सड़क पर आना पड़ा है। आने वाले 24 से भाजपा को बताना है जनता जवाब देगी।
इस मौके पर कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा कि राहुल गांधी जो प्रधानमंत्री का पद छोड़ता हो उसको भाजपा के चाटुकार देश द्रोही कहता है। देश आज पीएम से सवाल पूछ रहा है, मोदी का अडानी से क्या रिश्ता है। आज राहुल गांधी को बेइमानों ने घर से बेघर किया है। मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा देश बाहर ने सत्याग्रह कार्यक्रम चल रहा है। आज लग रहा है हमारा लोकतंत्र धीरे-धीरे कमजोर होता जा रहा है। ये लड़ाई सिर्फ कांग्रेस की नहीं देश के आम जनता की लड़ाई है।
प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इस मौके पर कहा कि आज लोग पीएम के खिलाफ हैं और राहुल गांधी के संघर्ष को अंजाम तक पहुंचाना चाहते हैं। हर आदमी से आग्रह है, राहुल गांधी की लड़ाई को गांव गांव और अंतिम व्यक्ति तक बताना होगा।