टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रविवार को अमर वीर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि वर्ष 1857 क्रांति के दौरान अंग्रेज शोषकों के खिलाफ विद्रोह करने वाले झारखण्ड की माटी के वीर सपूत ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जायेगा।