टीम एबीएन, कर्रा। लोधमा धुर्वा मुख्य पथ पर राम लाइन होटल के समीप सुबह बालू लदा टर्बो ट्रक असंतुलित होकर पलटते हुए गड्ढे में गिरा। जिसमें उप चालक की मौत हो गयी और चालक बुरी तरह घायल हो गया।
चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए लोधमा पिकेट के प्रभारी लालजी यादव ग्रामीणों के सहयोग से घायल को रिम्स भेजा और बालू लदा टर्बो को जब्त किया।