Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पुलिस माओवादी ननकुरिया को लेगी रिमांड पर, कोर्ट में लगायी अर्जी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पुलिस माओवादी ननकुरिया को लेगी रिमांड पर, कोर्ट में लगायी अर्जी
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सब जोनल कमांडर नंदकिशोर यादव उर्फ ननकुरिया को पलामू पुलिस रिमांड पर लेगी। चतरा के लावालौंग में तीन अप्रैल को सुरक्षाबल और माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में माओवादियों के टॉप पांच कमांडर मारे गये थे। इस मुठभेड़ में नंदकिशोर यादव उर्फ ननकुरिया जख्मी हो गया था। उसे पेट में गोली लगी थी। 

घटना के दो दिनों के बाद पलामू पुलिस ने पिपराटांड़ थाना क्षेत्र से ननकुरिया को जख्मी हालत में गिरफ्तार किया और इलाज के लिए रिम्स में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। उसकी हालत पहले से काफी बेहतर है।

पलामू पुलिस ने नंदकिशोर यादव को तीन दिनों की रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी लगायी है। पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि नंदकिशोर यादव को पुलिस रिमांड पर लेगी और पूछताछ करेगी। 

पूछताछ के बाद माओवादियों के खिलाफ एक बार फिर से बड़ा सर्च अभियान शुरू किया जायेगा। नंदकिशोर यादव उर्फ ननकुरिया पर 50 से अधिक नक्सल हमले करने का आरोप है। वह झारखंड और बिहार में नक्सल संगठन में सक्रिय रहा है। उसके पास टॉप माओवादी कमांडर मनोहर गंझू के बारे में पूरी जानकारी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 80,015