Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : ई-रिक्शावालों की मनमानी से लोग ही नहीं ट्रैफिक पुलिस भी परेशान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : ई-रिक्शावालों की मनमानी से लोग ही नहीं ट्रैफिक पुलिस भी परेशान
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में ई-रिक्शावालों की मनमानी से राजधानी वाली परेशान हैं। राजधानी में तीन हजार के करीब ई-रिक्शा के परिचालन में नियमों का लगातार उल्लंघन किया जा रहा है। इस कारण हर मोड़ और सड़क पर जाम की समस्या हो रही है।

हालत यह है कि ई-रिक्शा चालक विभिन्न गलियों के मोड़ पर भी मनमानी करते नजर आ रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का उल्लंघन करते रहते हैं। अब तो बाइलेन में भी ई-रिक्शा का जमावड़ा लगा रहता है, जिस कारण लोग हमेशा जाम से परेशान रहते हैं। मेन रोड सहित अधिकतर रोड में ई-रिक्शा वालों का कब्जा है। ट्रैफिक पुलिस भी उनके आगे बेबस दिखती है। एक बार ट्रैफिक पुलिस ई-रिक्शा वालों को खदेड़ती है, तो थोड़ी देर के बाद फिर से वह उसी स्थान पर आकर वाहन लगा कर सवारी बैठाने लगते हैं।

राजधानी में वर्तमान में 3192 ई-रिक्शा चल रहे हैं। राजधानी की कोई भी सड़क इनसे अछूती नहीं है। राजधानी में कांटाटोली, रातू रोड, सिरमटोली से मेकन तक तीन फ्लाई ओवर का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इन सड़कों में जाम होने पर लोग वैकल्पिक रोड के रूप में बाइलेन का प्रयोग करते हैं, लेकिन बाइलेन पर भी ई-रिक्शा वालों का कब्जा है। जिस कारण राजधानी वासी जाम से परेशान होकर ट्रैफिक पुलिस को कोसते हैं। दूसरी ओर ट्रैफिक पुलिस के वरीय अधिकारियों का कहना है कि हर बाइलेन में भी ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी संभव नहीं है।

मेन रोड में अवैध रूप से धड़ल्ले से ई-रिक्शा चल रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस की नजर के सामने ई-रिक्शा वाले मेन रोड में प्रवेश करते हैं। ट्रैफिक पुलिस जब उन्हें खदेड़ती है, तो वह मौका देखकर निकल जाते हैं। लेकिन यह सिलसिला बार-बार चलता रहता है और परेशानी का सबब बना हुआ है। शास्त्री मार्केट के सामने और शहीद चौक के पास ई-रिक्शा वाले पैसेंजर का इंतजार करते रहते हैं। हालंकि शहीद चौक पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती होती है, लेकिन वह भी उन पर लगाम नहीं लगा पा रही है। 

ई-रिक्शा वाले कई बार तर्क देते हैं कि यह तो एक प्रकार से रिक्शा है, जैसे पैडल रिक्शा कहीं भी जा सकता है, उसी प्रकार ई-रिक्शा पर भी पाबंदी नहीं होनी चाहिए। अलबर्ट एक्का चौक से जेल मोड़ जानेवाले रास्ते में चडरी में ई-रिक्शा का जमावाड़ा लगा रहता है। चडरी से ई-रिक्शा जेल मोड़ होते हुए करमटोली जाते हैं। जेल मोड़ पर भी ई-रिक्शा लगा रहता है। 

चडरी में ई-रिक्शा लगे होने के कारण मेन रोड से जेल चौक की ओर जाने वाले वाहन चालकों को हमेशा जाम का सामना करना पड़ता है। थड़पखना में भी वही स्थिति है। इस रोड में प्लाजा और लालपुर चौक तक ई-रिक्शा चलता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 80,499