टीम एबीएन, बोकारो। बोकारो के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर सेक्टर में स्थित कोजी स्वीट्स और होटल हिलटॉप पर अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने पांच से छह राउंड गोली चलाते हुए वहा से फरार हो गये।
होटल में मौजूद लोग घबरा गये और तुरंत सेक्टर 40 पुलिस को सूचना दिया। सूचना पाकर मौके पर सेक्टर 4 थाना प्रभारी एवं सेक्टर 9 थाना प्रभारी दल बल के साथ पहुंच छानबीन में जुट गये हैं।