Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

ट्रांसफार्मर में लगी आग, दो दुकान के लाखों का सामान खाक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ट्रांसफार्मर में लगी आग, दो दुकान के लाखों का सामान खाक
विज्ञापन

टीम एबीएन, रामगढ़। जिले के सौदागर मोहल्ला जाने वाले मोड़ पर लगे ट्रांसफार्मर में अचानक चिंगारी के बाद भीषण आग लग गयी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ट्रांसफार्मर से सटे दो दुकान भी आग की चपेट में आ गये और उसमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। 

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में बिजली काट दी गयी और जब तक इन दोनों ट्रांसफार्मर और केबल को ठीक नहीं किया जाता, तब तक इस पूरे इलाके में बिजली नहीं आयेगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक आग बुझ पाती, तब तक ट्रांसफार्मर सहित दोनों दुकान और आसपास के तार (केबल) बुरी तरह जलकर खाक हो चुके थे।

 दुकान के मालिक रुस्तम ने बताया कि मेट्रो टेलर और मदन टेलर में ट्रांसफार्मर के शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लग गयी, जिससे पूरा दुकान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,682