Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

नामकुम : लापता नाबालिग छात्राओं की जांच में जुटी पुलिस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
नामकुम : लापता नाबालिग छात्राओं की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के तेतरीढोली कैलाश नगर में रहनेवाली दो नाबालिग छात्राएं घर से लापता हैं। दोनों की उम्र लगभग 14-15 वर्ष है और लोवाडीह स्थित कार्मेल स्कूल की छात्रा है। पहली छात्रा ने मैट्रिक की परीक्षा इसी वर्ष दी है और दूसरी सातवीं कक्षा में है। 

दोनों के परिजनों ने थाना में लिखित शिकायत की है। दूसरी नाबालिगं छात्रा अपने घर में रखे जेवर एवं कुछ नगद रुपये भी साथ में ले गई है। पुलिस शिकायत के आधार पर छानबीन में जुटी है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं अन्य संभावित क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि कुछ सुराग हाथ लग सके। नामकुम थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन