Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू में शुरू हुई जीवन रक्षक क्लिनिक की सेवा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू में शुरू हुई जीवन रक्षक क्लिनिक की सेवा
विज्ञापन

टीम एबीएन, पलामू/ रांची। कम खर्च में समूचित इलाज करना बहुत बडा़ मानवीय धर्म है और इसके लिए जीवन रक्षक क्लिनिक बधाई की पात्र है। यह कहना है राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य अरजुन पांडेय का। वे रविवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन मार्ग में जीवन रक्षक क्लिनिक के उदघाटन समारोह में बोल रहे थे।

मौके पर क्लिनिक के संचालक देवेंद्र तिवारी और प्रवीण पाठक ने बताया कि इस क्लिनिक में देश के सभी सुप्रसिद्ध डाॅक्टर का आनलाईन सुविधा उपलब्ध है, जो विडियो कांफ्रेंस के द्वारा मरीज को अपनी सुविधा देंगे। वहीं सरकारी दर पर जांच की सुविधा भी क्लिनिक में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि क्लिनिक में 350 डाक्टर का पैनल मौजूद है जो विभिन्न रोग के विशेषज्ञ हैं और काफी कम लागत पर 24 घंटे मरिजों की सेवा में उपलब्ध है।

उदघाटन समारोह में राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के नवीन तिवारी, संतोष तिवारी, मनीष तिवारी, शैलेश तिवारी, विकास दूबे और नीलकमल सहित कई लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,113