Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आजसू का मिलन समारोह कल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आजसू का मिलन समारोह कल
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। कल सुबह 10 बजे से हरमू, रांची स्थित आजसू पार्टी मुख्यालय में अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में मिलन समारोह आयोजित की गयी है, जिसमें न्यायिक जगत से जुड़े कई गणमान्य न्यायविद् आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

मिलन समारोह में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

मौके पर अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण भी होगा। अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के सभी पदाधिकारियों /सदस्यों से आग्रह है की  निर्धारित समय में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें। उक्त जानकारी अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के मीडिया प्रभारी मृत्युंजय प्रसाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 113,376