- महाराणा प्रताप चौक एवं सुभाष चौक पर क्लब के ब्रांडिंग बोर्ड लगे
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। इनरव्हील बिहार झारखंड की पूर्व डीसी एवं वर्तमान ऐसी मेंबर पूनम ठाकुर शुक्रवार को कोडरमा के दौरे में रही। झुमरीतिलैया शहर पहुंचने पर इनरव्हील क्लब के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया। इस दरमियान ऐसी मेंबर पूनम ठाकुर ने झुमरीतिलैया शहर के महाराणा प्रताप चौक एवं सुभाष चौक पर इनरव्हील ब्रांडिंग बोर्ड का फीता काटकर उद्घाटन किया।
पूनम ठाकुर ने इनरव्हील क्लब कोडरमा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्लब की ब्रांडिंग बोर्ड मुख्य रूप से क्लब के प्रचार प्रसार के लिए लगाया गया है इसके साथ ही साथ आम लोगों को भी शहर प्रवेश के मुख्य मार्ग के रास्ते की जानकारी मिल सकेगी, जो भटके राही को शहर में बेहिचक प्रवेश करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।
वहीं कोडरमा क्लब की अध्यक्ष मंजू कंधवे एवं पूर्व अध्यक्ष माला दारुका ने आने वाले भीषण गर्मी में क्लब के द्वारा किए जाने वाले अन्य कार्यों की जानकारी दी।
कहा कि कोडरमा में मानवता की सेवा के लिए इनरव्हील क्लब संकल्पित है और जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव कार्य को अंजाम देती रहेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरिता विजय, पिंकी खेतान, कविता दारूका, वीणा भदानी, अमरजीत छाबड़ा आदि उपस्थित हुई।